फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में दो बच्चों की मां से परवान चढ़ा युवती का प्यार, फिर क्यों दे दिया जहर?

Wed, 05 Nov 2025 11:07 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

एमपी के छिंदवाड़ा से एक ऐसी सनसनी खबर सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा। जुन्नारदेव क्षेत्र के अंबाड़ा चौकी अंतर्गत सामने आए एक आत्महत्या के केस ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा क्षेत्र सन्न रह गया।

परासिया इलाके में 19 अक्टूबर की शाम जो मामला साधारण आत्महत्या का लग रहा था, उसकी परतें जब खुलीं तो उसके पीछे प्यार, जुनून और धोखे की भयावह कहानी सामने आई। मृतका लता मंडावर की मौत को लेकर पुलिस जांच ने जो खुलासा किया, वह दिल दहला देने वाला था। 

जिस सहेली के कंधे पर वह अपने दुख सुनाया करती थी, वही सहेली उसकी मौत की वजह बन गई। जांच में पता चला कि मृतका लता मंडावर और आरोपी मयूरी श्रीवास्तव के बीच पिछले कुछ वर्षों से गहरे प्रेम संबंध थे। दोनों एक-दूसरे से लगातार संपर्क में रहती थीं और अक्सर मिलती-जुलती थीं।

लता शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। मयूरी चाहती थी कि लता अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहे। लता ने परिवार और समाज के डर से ऐसा करने से मना कर दिया। इसी इंकार ने मयूरी के प्रेम को जुनून में बदल दिया। वह बार-बार उसे धमकाने लगी कि या तो मेरे साथ रहो, या फिर हम दोनों साथ मर जाएंगे।

जांच टीम ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए और कॉल डिटेल्स व चैट्स की जांच की। मोबाइल में मिले संदेशों ने इस केस की पूरी कहानी पलट दी। लता और मयूरी के बीच कई बार हुई बातचीत में मयूरी ने दबाव डाला था “तुम मुझे छोड़ोगी तो मैं खुद को खत्म कर लूंगी, या तुम्हें भी नहीं छोड़ूंगी।” इन चैट्स ने पुलिस को स्पष्ट दिशा दी कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की साजिश थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें