बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रशांत किशोर का आमरण अनशन अब तक जारी है। सोमवार को आमरण अनशन का 12वां दिन है। अच्छी बात यह है कि उनकी तबीयत में काफी सुधार हुई है। तबीयत बेहतर होने की वजह से प्रशांत किशोर को अस्पताल से छुट्टी मिली। सोमवार को प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने कई अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल महोदय ने बीपीएससी मामले में छात्रों की परेशानी पर स्वतः संज्ञान लेते अभ्यर्थियों को मिलने के लिए बुलाया है।