फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ मुस्लिम महिलाओं का सरकार के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ मुंबई Updated Sat, 10 Mar 2018 10:39 PM IST

महाराष्ट्र में इन दिनों किसानों का सबसे बड़ा आंदोलन चल रहा है। नासिक से निकला करीब तीस हजार किसानों का जत्था महाराष्ट्र के ठाणे पहुंच चुका है। 12 मार्च को ये किसान महाराष्ट्र विधान सभा का घेराव करेंगे। इन किसानों की मांग है कि मोदी सरकार अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए सभी कर्जे माफ करे और फसलों का उचित समर्थन मूल्य दे। एक ओर जहां किसान सबसे बड़ा आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं महाराष्ट्र के ही पुणे में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक पर बनाए गए कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पुणे में मुस्लिम महिलाओं ने ट्रिपल तलाक बिल के विरोध में मार्च किया और इसे वापस लेने की मांग की। मुस्लिम महिलाओं ने मांग की कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में किसी भी तरह का बदलाव न किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें