महाराष्ट्र में पिछले कई घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश हो रही है। एक तरफ जहां लोगों को भारी जलभराव का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर नदियों और बांधों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में जहां मुंबई पानी-पानी हो गई है तो नासिक में विश्व प्रसिद्ध त्रयंबकेश्वर मंदिर में भी बारिश का पानी घुस आया है।