मुंबई में देर रात एक महिला से लोकल ट्रेन में बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। दरअसल महिला गुरुवार रात ठाणे से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन आ रहीं थी और इस दौरान ट्रेन में उसके साथ एक शख्स ने छेड़खानी की। इस पूरी घटना को ट्रेन में बैठे किसी शख्स ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।