फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय राउत ने जेल से मां को लिखी भावुक चिट्ठी, याद किया राहुल गांधी का संघर्ष

Thu, 13 Oct 2022 03:52 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जेल में बंद शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपनी मां को 4 पन्नों की एक चिट्ठी लिखी है। संजय राउत ने दावा किया है कि उन पर अपनी पार्टी को धोखा देने का दबाव था, और इसे नहीं मानने के कारण उन्हें जेल में बंद कर दिया। अपनी गिरफ्तारी के एक हफ्ते बाद 8 अगस्त को अपनी मां को लिखे एक पत्र में राउत ने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और शिव सैनिक उनके अपने बच्चों की तरह हैं और जब तक वह जेल में रहेंगे, वे उनकी देखभाल करेंगे। राउत ने आरोप लगाया कि हर कोई जानता है कि उसे झूठे और फर्जी आरोपों के तहत फंसाया गया है और बंदूक की नोक पर उससे बयान लिए जाते रहे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें