शिवसेना पार्टी और उसका चुनाव चिह्न किसका होगा...शिंदे या उद्धव ? ये लड़ाई अभी तक सुलझी नहीं है...शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर दो बड़े नेताओं के बीच खींचतान काफी दिनों से चल रही है....जब यह मुद्दा फरवरी में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उठाया गया था, तो भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की 3-जजों की पीठ ने इस समय ईसीआई के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट इस पर राजी हो गया है...शीर्ष न्यायालय शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की याचिका पर 31 जुलाई को सुनवाई करेगा।