महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट समय बीतने के साथ-साथ और गहराता ही जा रहा है, इस सियासी उठापटक पर देश की नजरें बनी हुई हैं। शिवसेना में ठाकरे परिवार के बाद कभी ‘नबंर दो’ की हैसियत रखने वाले शिवसेना के बागी नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन संकट में आ गया है। एकनाथ शिंदे बार-बार महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सीएम उद्धव ठाकरे भी असहाय नजर आ रहे हैं।