भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जल्द कैबिनेट विस्तार के एलान को फिर दोहराया है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई तारीख नहीं दी है। नई दिल्ली में रविवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान फडणवीस ने कहा कि कैबिनेट विस्तार से सुप्रीम कोर्ट के केस का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और NCP नेता अजीत पवार के कैबिनेट विस्तार में देरी के आरोपों पर भी करारा जवाब दिया।