फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर अपने बयान पर घिरे महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी

Mon, 21 Nov 2022 05:29 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए विवादित बयान देने के बाद राज्य में एक बार फिर से सियासी माहौल गरमा गया है। शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राउत ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल को क्या हो गया है? आज उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया। वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा और मनसे उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इन विरोध-प्रदर्शनों के दौरान फेंके गए जूते को इकट्ठा किया जाना चाहिए और इसे अब राजभवन भेज देना चाहिए। इसके साथ ही राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस्तीफा देने और राज्यपाल को हटाने की भी मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें