फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में हुए सियासी उठापटक के बीच लगातार दूसरे दिन एकनाथ शिंदे से मिले देवेंद्र फडणवीस

Sat, 08 Jul 2023 01:11 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों लगातार खींचतान चल रही है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में मुख्यमंत्री आवास पर देर रात एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। शिंदे की नाराजगी की खबरों के बीच यह मुलाकात अहम बताई जा रही है। बैठक के बाद फडणवीस को सीएम आवास वर्षा से बाहर आते देखा गया। इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार देर रात को भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी। सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने पावर शेयरिंग को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें