ठाणे में रेत माफियों पर महाराष्ट्र पुलिस ने शिकंजा कसा है। कल्याण बंदर के करीब पुलिस ने छापेमारी में 50 करोड़ की मशीनें और कई दूसरे सामान जब्त किए। साथ ही भारी मात्रा में अवैध तरीके से निकाली गई रेत भी बरामद की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माफियाओं से बरामद माल की नीलामी की जाएगी।