महाराष्ट्र की बीजेपी और शिंदे गुट में अनबन की खबरें ने सबको हैरान कर दिया है. महानगर पालिकाओं के चुनाव होने वाले हैं जिसमें ऐसे और भी घमासान देखने को मिल सकते हैं.
महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ताजा मामला मीरा भयंदर महानगरपालिका में करीब 2 हज़ार करोड़ की जॉइंट योजनाओं के भूमि पूजन कार्यक्रम का है, जहां आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को शामिल होना था. मीरा भयंदर में इन कार्यक्रमों के लिए कई जगहों पर दोनों लोगों के साथ बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगाए गए थे. बता दें कि इस कार्यक्रम में केवल मुख्यमंत्री शिंदे ही पहुंचे थे. इसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगा कि क्या महाराष्ट्र में दोनों पार्टियों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है.