Ujjain: इंदौर रोड स्थित विद्यानगर के पामेचा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार देर रात मरीज का शव अस्पताल से बाहर रखने को लेकर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। ठंडी रात में मरीज की पत्नी दो छोटे बच्चों के साथ एंबुलेंस में बैठकर ग्वालियर से आने वाले परिजनों का इंतजार करती रही। इसी दौरान क्षेत्रीय पार्षद गब्बर कुवाल भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के रवैये को अमानवीय करार दिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने अपने बचाव में दावा किया कि उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग दिया।