फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: विदिशा में गूंजे पाकिस्तान समर्थित नारे, मुस्लिम युवक पर लगे आरोप, वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 15 Aug 2024 09:09 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद (अल्लाह हू अकबर) के नारे लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह विवादित वायरल वीडियो विदिशा जिले के लटेरी का बताया जा रहा है, जहां 15 अगस्त पर लटेरी की सब्जी मंडी में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि मुस्लिम युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस मामले में भाजपा मंडल तथा हिंदू संगठनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस को एक ज्ञापन सोंपकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। लटेरी एसडीओपी अजय शर्मा ने कहा कि उक्त मामले की जांच की जा रही है। एक यूवक को राउंडअप किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें