फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: नासिक के गिरी महाराज का लटेरी में विरोध, मुस्लिम महासभा ने की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 27 Aug 2024 03:16 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

इस्लाम धर्म को लेकर महाराष्ट्र के नासिक में गिरी महाराज द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ रहा है। जगह-जगह ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है।

सोमवार को विदिशा जिले के लटेरी में मुस्लिम महासभा ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि सोशल मीडिया और समाचारों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि नासिक के रामगिरी महाराज ने इस्लाम धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो निंदनीय है। इससे देश भर के मुस्लिम समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। देश में विभिन्न समाजों के लोग निवास करते हैं, ऐसी टिप्पणियों से देश का माहौल खराब होता है। उनके द्वारा दिया गया बयान किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। जानकारी के अनुसार महाराज पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में तत्काल उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया कि लटेरी जिला विदिशा के मुस्लिम समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से मांग कर रहे हैं कि ऐसे बयान देने वालों की गिरफ्तारी तुरंत की जाए, ताकि कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की गलती न कर सके। हमें उम्मीद और पूर्ण विश्वास है कि आप देशहित को देखते हुए इस मांग पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।

मीडिया से चर्चा के दौरान, मुस्लिम महासभा ने कहा कि महाराष्ट्र के रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हमने ज्ञापन प्रस्तुत किया है। हम नहीं चाहते कि ऐसे लोगों की वजह से देश का माहौल खराब हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें