फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: युवती के डांस पर लोग बजा रहे थे ताली... तभी आ गई मौत, बहन की शादी में पसरा मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Updated Sun, 09 Feb 2025 07:37 PM IST

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की एक शादी समारोह में युवती के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही है। लोग उनकी परफॉर्मेंस को बड़ी ही उत्सुकता के साथ देखकर आनंद ले रहे थे। तभी अचानक ही युवती डांस करते-करते मुंह के बल ही स्टेज में गिर गई। अचानक ही शादी का शोर थम गया और सन्नाटा पसर गया। ये देखकर लोग हैरान रह गए। लोग दौड़कर पहुंचे और और उसको उठाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं उठी। लोग उसको अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती का मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक विदिशा के मगधम रिसॉर्ट में ये शादी समारोह चल रहा था। बताया जा रहा है कि लड़की का नाम परिणीता जैन है। यह इंदौर की रहने वाली हैं और विदिशा में अपनी कजन सिस्टर की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। इस हादसे के बाद बहन की शादी में अचानक से ही मातम में बदल गई। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से युवती की मौत हुई है।

बीते कुछ महीनों से बड़ी संख्या में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें चलते-फिरते अचानक से मौत हो रही है। नाचते-नाचते अचानक गिरना, फिर मौत होना अब एक बड़ा सवाल बन गया है। साथ ही चिंता का विषय बन गया है। अब विदिशा के मगधम रिसॉर्ट में आयोजित शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। शादी में महिला संगीत में नाचते-नाचते अचानक से परिणीता गिरी और बेहोश हो गई। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया, जब कुछ देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो वहां पर मौजूद लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी साइलेंट अटैक के मामले सामने आ चुके हैं। लोग कुछ न कुछ करते हुए अचानक जमीन पर गिरते हैं और उनकी मौत हो जाती है। इस तरह की बढ़ती घटनाएं लोगों में कहीं न कहीं चिंता का विषय बन गई हैं। साइलेंट अटैक युवा, बुजुर्ग और बच्चे किसी को भी नहीं बख्श रहे हैं।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें