फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: विदिशा में खाद की किल्लत, सोसाइटी पर लग रही लाइनें तो बाजार में मिल रहा दोगुने दाम पर

Wed, 06 Nov 2024 08:10 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले गंजबासौदा और सिरोंज के बाद बुधवार को विदिशा में भी दूर दराज से आए किसान अपने खाद मिलने का इंतजार करते रहे। किसानों ने बताया कि वह सुबह 4 बजे से 5 बजे से बारी का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं नटेरन क्षेत्र के कई किसान यहां पर खाद के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने अपनी भू अधिकार पुस्तिका को सुबह 4 बजे से लाइन में लगा रखा है, जिससे कि उन्हें खाद मिल सके। किसानों ने बताया कि जरूरत के हिसाब से उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उनकी अगली फसल की बोनी में देरी होगी, और जिसके चलते फसल प्रभावित होगी। लगातार खाद की कालाबाजारी भी देखी जा रही है तो वहीं कल गंजबासौदा एसडीएम ने कालाबाजारी पर कार्रवाई की थी।

किसानों ने बताया कि जो बोरी शासकीय वेयरहाउस और सोसाइटी में 1300 की मिल रही है, तो वहीं बाजार में 2200 से 2300 रुपए में बेची जा रही है और कालाबाजारी की जा रही है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में खाद की समस्या के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। इसके पूर्व में दीपावली जैसे पर्व पर भी कई जगह किसान खाद की लाइन में लगे हुए नजर आए। उसके बावजूद भी खाद के लिए किसानो को मायूस होकर अपने घरों की ओर लौटना पड़ा। ऐसा ही ताजा मामला विदिशा जिले की अलग-अलग तहसील से भी सामने आ रहा है, जहां किसानों को खाद के लिए मशक्कत करना पड़ रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें