फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन कसेगा शिकंजा, सौ से ज्यादा कालोनियों पर होगी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Sat, 21 Dec 2024 09:27 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के लिए अब प्रशासन नई मुहिम चलाएगा। प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी की एक सूची तैयार की गई है, जिसमें 100 से अधिक कॉलोनी के स्थान और नाम दर्ज हैं, जिनको तहसील कार्यालय और आसपास चस्पा किए जाएंगे।होर्डिंग बैनर को पंजीयन कार्यालय के बाहर भी लगाया जाएगा। साथ ही प्लाट खरीदने वाले उपभोक्ताओं को जागरूकता के लिए वैध कॉलोनी के लिए जरूरी नियम की जानकारी भी फ्लैक्स के माध्यम से दी जाएगी।

तहसीलदार डॉक्टर अमित सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को नोटिस देने और इन पर कार्रवाई करने के बाद अब प्रतिवेदन बनाकर FIR करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत बीते दिनों 36 कॉलोनियों के प्रतिवेदन तैयार किए गए थे। अभी 32 कॉलोनी को चिन्हित कर सभी अवैध कॉलोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कुल 68 कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

आपको बता दें, लगातार बढ़ते हुए जमीन के दामों को देखते हुए आमजन का रुझान जमीन में इन्वेस्ट करने की और ज्यादा बढ़ा है और हर एक आम व्यक्ति भी किसी न किसी तरह अपनी जमा पूंजी को निवेश के रूप में प्लॉट और जमीन की खरीद फरोख्त में लगा रहा है। लेकिन ऐसे में प्लॉट खरीदने के लिए उन्हें क्या देखने की जरूरत है। उसके लिए विदिशा में अवैध कालोनियों की एक लंबी फेहरिस्त का बैनर बनाकर पंजीयक कार्यालय में लगाया जाएगा, जिसमें अवैध कॉलोनी की सूची और प्लॉट खरीदने वाले खरीदारों के नाम दर्शाए जाएंगे। साथ ही सौ से अधिक अवैध कॉलोनी पर प्रशासन अब एफआईआर करने के लिए भी तैयार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें