फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के विदिशा में बड़ा हादसा: बरातियों से भरी पिकअप पलटी, चार लोगों की मौत, आठ घायल; सीएम ने जताया दुख

Fri, 02 May 2025 05:34 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बरातियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर मदागन घाटी में पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, यह बरात इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से विदिशा जिले के सिरोंज आई थी। विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद गुरुवार रात सभी बराती दो पिकअप और एक इंडिका वाहन से लौट रहे थे। तभी लटेरी क्षेत्र की मदागन घाटी में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 4 लोगों की जान चली गई और 8 अन्य घायल हो गए।

पढ़ें: संतों की उपस्थिति में मना आचार्य शंकर प्रकोटत्सव, सीएम बोले- सनातन की ध्वजा लेकर भारत सीना तान खड़ा है    

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। शुरू में कलेक्टर ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया।

सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, विदिशा जिले के लटेरी तहसील क्षेत्र में इंदौर से सिरोंज जा रही पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता राशि दी जाए। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें