फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: क्यूटन नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, सीएम ने पीड़ित परिवार को दी 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता

Tue, 20 Aug 2024 08:26 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की गंजबासोदा तहसील में स्थित क्यूटन नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना विदिशा जिले की गंजबासोदा तहसील के उदयपुर क्षेत्र से निकलने वाली क्यूटन नदी की है। यहां मंगलवार की दोपहर 12 बजे के लगभग 8 वर्षीय ऋषि रघुवंशी पिता वीर सिंह,15 वर्षीय उत्तम रघुवंशी पिता महेश रघुवंशी और 14 वर्षीय कृष्ण रघुवंशी पिता महेंद्र रघुवंशी की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। उनके शवों को पानी से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा गया है।

वहीं, प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उक्त घटना को लेकर लिखा कि विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील में क्यूटन नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चों के डूबने से मृत्यु के दुःखद समाचार से मन व्यथित है। परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। राज्य शासन की ओर से पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें