फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha Video: सहारिया आदिवासियों के खेत और मकान को अतिक्रमण बताकर किया बेदखल, कलेक्टर के पास पहुंचे लोग

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Updated Fri, 13 Dec 2024 10:20 PM IST

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाली वन विभाग की भूमि पर पिछले कई वर्षों से रह रहे सहारिया आदिवासियों को गुरुवार को वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खेतों और मकानों को अतिक्रमण बताकर बेदखल कर दिया, जिसके पश्चात शुक्रवार को ग्रामीण विदिशा कलेक्टर के पास पहुंचे और अपनी पीड़ा ज्ञापन के माध्यम से बताई। 

आपको बता दें विदिशा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगरवाडा के मेहंदीपुर बस्ती में रहने वाले सहरिया आदिवासी परिवारों की जमीनों पर वन विभाग द्वारा खड़ी फसल को रौंधने और वहां तार फेंसिंग करने का प्रयास किया जा रहा है। 

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी पूर्व प्रदेश महामंत्री सुभाष बोहत अरुण स्वास्थ्य सहित अन्य नेताओं द्वारा कलेक्टर के पास पहुंचकर सहरिया आदिवासियों की इस समस्या को उठाते हुए कहा गया कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहरिया आदिवासियों को उनके घर पर पहुंचकर सुविधा दे रहे हैं तो यहां प्रशासन इन नियमों की अनदेखी करते हुए उन्हें बेघर करने पर तुला है। 

बताया गया कि यहां तीन पीढ़ियों से सहरिया आदिवासी रह रहे हैं। उसके बाद भी उनकी जमीनों पर प्रशासन द्वारा इस प्रकार से कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात की और कलेक्टर से इस संबंध में कार्रवाई को रोकने और सहारिया आदिवासियों को यथावत रखने की मांग कि बात कहते हुए पट्टे उपलब्ध कराए जाने के संबंध में अपनी राय रखी। 

वहीं, पीड़ित आदिवासियों के मुताबिक चालीस से पचास परिवार लगभग कई वर्षों से पहाड़ी के पास स्थित जमीन पर खेती करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। लेकिन गुरुवार को बगैर किसी नोटिस के वन विभाग के लोग आए और हमारी फसलों को हटाने लगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें