फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni Tiger Boar Video: बाघ शिकार करते समय सूअर के साथ कुएं में गिरा, दोनों तैरते हुए नजर आए

Tue, 04 Feb 2025 06:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक बाघ शिकार का पीछा करते हुए कुएं में गिर गया। यह घटना दक्षिण सामान्य वन मंडल के बफर जोन के पास हरदुली गांव में हुई। बाघ जंगली सूअर का शिकार कर रहा था और शायद दोनों ही कुएं को नजरअंदाज करते हुए एक साथ आकर उसमें गिर गए। 

बता दें कि कुएं में गिरने के बाद बाघ ने सूअर का शिकार करने की जगह अपनी जान बचाने पर फोकस किया। दोनों अगल बगल में तैरते नजर आए। वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। दोनों जानवर जिंदा हैं और पानी में तैर रहे हैं।

इस मामले का तब पता चला, जब हरदुली गांव के लोगों ने बाघ की दहाड़ सुनी। जब वे कुएं के पास पहुंचे तो हैरान रह गए। वहां बाघ के साथ-साथ सूअर तैर रहा था। दोनों बाहर निकलने के लिए लोगों को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे थे।

वायरल हुआ वीडियो
बाघ और सूअर का एक साथ कुएं में गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने कुएं को घेर रखा है। एक तरफ से बाघ और दूसरी तरफ से सूअर कुंए में तैरते दिख रहे हैं। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बाघ और सूअर को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें