नर्मदापुरम जिले की डोलरिया तहसील के खोकसर में अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि छह एकड़ में लगी गेहूं की फसल आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
आग की सूचना मिलते ही आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के तमाम प्रयास करने लगे। किसानों द्वारा ट्रैक्टर और बेशर्म की झाड़ियों से आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया गया। कुछ देर बाद मौके पर दमकल भी पहुंच गई। दमकल जब तक पहुंची तब तक 6 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
यह भी पढ़ें: राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप को लूटने का प्रयास, लहूलुहान हुआ बदमाश और दुकान संचालक
किसानों ने बताया कि बिजली शॉर्ट सर्किट से गेहूं की सफल में आग लगी होगी। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती। गेहूं की फसल में लगी आग पर करीब एक घण्टे की मशक्कत करने के बाद काबू पाया गया। आग पर काबू पाने में गांव की युवा बुजुर्ग और बच्चों ने काफी मशक्कत की, जिस किसान की फसल जली है उसने नौ एकड़ में गेहूं की फसल लगाई है। किसान को 6 एकड़ फसल में लाखों का नुकसान हुआ है।