फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram Crime: 12 साल की नाबालिग से फूफा ने किया दुष्कर्म, घटना के बाद आरोपी फरार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Updated Thu, 06 Mar 2025 09:25 PM IST

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। नर्मदापुरम से पांच किलोमीटर दूर नर्मदा नदी के किनारे एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसके 32 वर्षीय फूफा ने दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

दरअसल, पीड़िता और उसका परिवार सतना जिले से नर्मदापुरम में नर्मदा किनारे बने ईंट भट्ठे में काम करने के लिए आया हुआ है। बुधवार को किशोरी के फूफा ने पीड़िता को नर्मदा नदी में नहाने के बहाने नर्मदा किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि जब पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पीड़िता के 32 वर्षीय फूफा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी फूफा की तलाश शुरू कर दी है। 

SDOP नर्मदापुरम पराग सैनी ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर पीड़िता के परिजन थाने आए थे। मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें