फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मऊगंज में उपद्रव के दौरान पुलिस टीम पर हमला, एएसआई की मौत, कई अधिकारी गंभीर घायल

Sat, 15 Mar 2025 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

मऊगंज जिले में रमनगरी पंचायत के गड़रा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर उग्र ग्रामीणों ने हमला कर दिया। थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची एसडीओपी अंकित सुल्या को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया, जिससे पुलिसकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि कई पुलिसकर्मी वहां फंस गए और उन्हें चोटें आईं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल एवं आशीर्वाद अस्पताल, मऊगंज में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: घर के बाहर मिट्टी और रंग फेंकने से मना करने पर हत्या, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ की मारपीट

कैसे हुआ हमला?
मिली जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसे शांत करने पुलिस पहुंची थी। लेकिन ग्रामीणों ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिससे कई जवान घायल हो गए।

पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर, सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना स्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कई घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं, और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कचरा जलाने से भड़की आग, मवेशियों को बचाने गए बुजुर्ग की मौत, भाई भी झुलसा



गांव में भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन सतर्क
मऊगंज में इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें