फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imarti Devi: 'FIR दर्ज करो तुम्हारी कोई नौकरी तो नहीं खाएगा', समर्थक बोला- नहीं करोगे तो रह भी नहीं पाओगे

Tue, 11 Feb 2025 04:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई और मंत्री रहते हुए विधानसभा चुनाव हार चुकी पूर्व मंत्री इमरती देवी अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। अब उनका थाने में पुलिस को धमकाते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

इमरती एक मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने से नाराज होकर अचानक वे अपने समर्थकों के साथ डबरा के देहात थाना पर जा धमकी। वे वहां पहुंचकर हड़काने लगी कि रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की जा रही। वायरल वीडियो में वे डबरा के थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश से बोल रहीं हैं कि FIR दर्ज करो तुम्हारी कोई नौकरी तो नहीं खा लेगा।

इसके साथ ही पूर्व मंत्री के साथ थाने में पहुंचे लोगों में से एक इमरती देवी के आगे समर्थक भी टीआई को धमकाते दिख रहा है। इसमें समर्थक पुलिस अधिकारी से बोल रहा है, अगर तुम FIR नहीं करोगे तो तुम यहां नहीं रह पाओगे।

यहां बता दें कि तीन रोज पहले कुछ लोगों ने डबरा स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी सोनू महाराज से मारपीट की थी। उनके परिवार की महिलाओं के कपड़े भी फाड़े थे। इसके बाद भी आज तक पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते अब तक केस दर्ज नहीं किया है। इस मामले में पीड़ित परिवार के समर्थन में पूर्व मंत्री इमरती देवी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंची थी। यह वीडियो उसी समय का बताया जा रहा है। इस मामले पर इमरती देवी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें