फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बेटी की ससुराल पहुंची मां को दामाद ने लाठी-डंडों से पीटा, घर से निकाले जाने की वजह जानने गई थी

Wed, 12 Feb 2025 03:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

छतरपुर जिले में बेटी की ससुराल पहुंची महिला को उसके दमाद, समधी और समधन द्वारा जमकर पीटने का मामला सामने आया है। जहां वह अपनी बेटी को ससुराल से भगाए जाने की वजह जानने और बेटी के बच्चों को लेने गई थी।

मामला छतरपुर शहर के सिविल थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ा गांव का है। जहां पीटने वाली घायल महिला मिथिला रजक ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रोहिणी का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से चार वर्ष पूर्व छतरपुर के ग्राम बूढ़ा निवासी महेश रजक से किया था। ससुराल पक्ष के लोग लगातार रोहिणी को परेशान कर रहे थे। तीन दिन पूर्व रोहिणी के ससुराल वालों ने उसके बच्चे छीनकर उसे घर से भगा दिया था और उसके बच्चों को घर पर रख लिया था। 

बिन बच्चों की मां रोहिणी के माता-पिता बच्चों को लेने बेटी के ससुराल ग्राम बूढ़ा गए। जहां पर रोहणी के पति महेश, देवर अमर, सास कली रजक और ससुर रामबगस ने मिलकर लाठी-डंडे, लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। साथ ही पति, देवर, सास और ससुर ने उसकी बेटी की भी लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की है। मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें