फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar Video: मैहर MLA श्रीकांत चतुर्वेदी ने महिला नेत्री से कहा- तुम आगे-आगे हर जगह कूदती हो, ऐसा नहीं चलेगा

Sun, 15 Dec 2024 12:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

मध्यप्रदेश में मैहर के नगर पालिका परिसर में बीते दिनों आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम में बीजेपी विधायक और महिला नेत्री के बीच नोक झोंक देखने को मिली। महिला नेत्री जिला पंचायत सदस्य जयंती महेश तिवारी ने मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी पर कार्यक्रम के दौरान अपमान करने के गंभीर आरोप लगाए। नेत्री ने भरे मंच से कहा, एक तरफ प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे और यहां उन्हीं के नेताओं के द्वारा महिला का अपमान किया जा रहा है।

दरअसल, बीते दिनों प्रदेश सरकार द्वारा गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन राजधानी भोपाल से किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेश भर में वर्चुअली आयोजित किया गया। मैहर में भी सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कर्मचारियों के मौजूदगी में इस कार्यक्रम का अयोजन हुआ। मगर अचानक से देखते ही देखते एक महिला नेत्री बीच कार्यक्रम से उठकर मंच पर आ गई और विधायक से बातचीत करने लगी। इस दौरान जमकर नोक झोक भी बातों ही बातों में दोनों के बीच हुई। इस पूरी बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिससे मैहर भाजपा में अब राजनीति गरमा गई है।

महिला नेत्री ने कहा- दीप जलाने पर भड़के विधायक
सतना जिला पंचायत सदस्य जयंती महेश तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम के शुभारंभ के वक्त सभी जनप्रतिनिधि और मैं मंच पर थी। तभी दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी ने दीप प्रज्वलन कर जयंती महेश तिवारी को दिया। जैसे ही जयंती महेश तिवारी ने दीप प्रज्वलन करना शुरू किया, तभी विधायक दीप छीनने का प्रयास करने लगे। जब सब ने रोका तो विधायक महिला नेत्री को कुछ बोलने लगे, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

हालांकि, महिला नेत्री ने बताया कि जब वह दीप प्रज्वलन करने लगी तो विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उनको कहा कि तुम आगे-आगे हर जगह कूदती हो ऐसा नहीं चलेगा इस तरह स्वागत कार्यक्रम में ही मेरा अपमान कर दिया गया काफी देर तक मैं बर्दाश्त करके बैठी रही। मगर जब मेरे सब्र का बांध टूटा तो मैं मंच पर पहुंची और अपने अपमान के सबंध में बात रखी।

महिला नेत्री ने याद दिलाई महाभारत
इस पूरी घटना के जनपद सदस्य जयंती महेश तिवारी ने घर पर पत्रकार वार्ता की और मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने महाभारत की याद दिलाई। जयंती महेश तिवारी ने कहा कि जिस तरह से महाभारत में दुर्योधन की सभा द्रौपदी को अपमानित किया गया था। ठीक उसी तरह आज मेरा अपमान हुआ है और सभी लोग मूकदर्शक बने देखते रहे हैं। आज ये मेरे साथ हुआ है, कल किसी के साथ भी हो सकता है।

अपने ही पार्टी से किए सवाल
भरी सभा में हुए अपने इस अपमान के बाद जयंती महेश तिवारी ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा, एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करते हैं। यहां उन्हीं के विधायक महिला का अपमान कर रहे हैं। महिला नेत्री ने इस बात को दिल्ली तक ले जाने का दावा किया है। वहीं, इस मामले पर अभी विधायक की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें