फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: नौरोजाबाद में जब ईद का जुलूस पहुंच गया गणेश पंडाल के पास, भजन गाकर कौमी एकता की अद्भुद मिशाल पेश की

Wed, 18 Sep 2024 07:52 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले की कोयलांचल नगरी में हिन्दू-मुस्लिम एकता की एक शानदार मिशाल सामने आई है। नौरोजाबाद में ईद के दिन रायपुर से आए हुए कव्वालों के साथ नगर में ईद का जुलूस निकाला गया। नगर के विभिन्न मार्ग से जुलूस देर शाम जब बाजारपुरा पहुंचा तो बाजारपुरा में गोपाल टाकीज के पास पंडाल में गणेश पूजा चल रही थी।

फिर क्या था ईद का पूरा जुलूस पंडाल के पास पहुंचा तो कव्वाल-कव्वाली और नात की धुनों की बजाय गणेश पंडाल में कई प्रसिद्ध भजन गाकर कौमी एकता की अद्भुद मिशाल पेश की। जहां यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ईद और गणेश चतुर्थी के पूर्व एसपी उमरिया के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।नौरोजाबाद में भी टीआई राजेशचन्द्र मिश्रा के द्वारा शांति समिति की बैठक में विस्तृत परिचर्चा करके शांति और सद्भाव के साथ सभी त्योहारों को मनाए जाने की अपील की गई थी, जिसका सीधा असर नगर की कौमी एकता के स्वरूप में नजर आया।

जिले का नौरोजाबाद नगर जहां एसईसीएल की खुली और भूमिगत कोल माइंस में काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी देश के हर राज्यों के हैं। नौरोजाबाद में यूपी, बिहार हो या राजस्थान, गुजरात या फिर पूर्वी भारत या साउथ इंडिया हर प्रान्त का नागरिक यहां वर्षों से एक सम्मिलित विचारधारा और भाईचारे के साथ निवास करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें