फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों के बदले इस व्यवहार से पर्यटकों में खुशी, कैमरे में कैद किए शानदार नजारे

Mon, 10 Mar 2025 08:06 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

गर्मी की शुरुआत होते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। उमरिया जिले में स्थित इस विश्व प्रसिद्ध रिजर्व में अब बाघों के व्यवहार में बदलाव आ गया है। आमतौर पर बाघ झाड़ियों और घने जंगलों में छिपे रहते थे, लेकिन अब गर्मी के मौसम में वे पानी और पानी के आसपास अपना ठिकाना बना रहे हैं। इस बदलाव को देखकर पर्यटकों को एक नया अनुभव मिल रहा है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का धमोखर बफर जोन इन बाघों के रहने के लिए खास स्थान बन गया है। इस क्षेत्र में बाघों ने अपनी टेरिटरी बना रखी है और हाल ही में पर्यटकों ने बफर जोन के एक तालाब में डी एम मेल टाइगर को मस्ती करते हुए देखा। यह बाघ इस क्षेत्र में विशेष रूप से दिखाई देता है। जब पर्यटक बफर जोन में सफारी पर थे, तो उन्होंने तालाब के किनारे बाघ को मस्ती करते हुए देखा, जो पानी में आराम से घूम रहा था। वीडियो में बाघ पूरी तरह से शांत और मस्ती में नजर आ रहा था और कुछ समय बाद वह तालाब से बाहर निकलकर जंगल की ओर चला गया।

गर्मी के दिनों में बाघों का पानी में रहना स्वाभाविक है, क्योंकि पानी के पास रहकर वे अपनी गर्मी को कम करते हैं। इस समय बाघों का पानी में होना पर्यटकों के लिए एक शानदार दृश्य बन गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में भी बाघों को देखा जा सकता है और पर्यटकों को बाघों के इस अलग अंदाज को देखने का मौका मिलता है। यह बाघों की प्राकृतिक आदतों और उनके संरक्षण के प्रति भी एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। जहां पर्यटकों ने इस दृश्य का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जहां यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लाखों उसे मिल चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें