फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: आठ साल की तारा को देख रोमांचित हुए पर्यटक, वीडियो बनाकर शेयर किया

Sun, 25 Aug 2024 02:43 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट यूं ही नहीं कहते हैं। क्योंकि यहां टाइगर की संख्या तो लगातार बढ़ ही रही है। लेकिन कुछ ऐसे चिन्हित टाइगर रिजर्व क्षेत्र है, जहां पर बाघ नॉर्मल से सफारी के माध्यम से आप उन्हें देख सकते हैं। दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले सें निकलकर सामने आया है, जिसमें बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बफर जोन में पर्यटक बाघिन तारा को देख रोमांचित हो गए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बफर जोन में सफारी में पर्यटक जंगल में प्राकृतिक सुंदरता और वन्य प्राणियों के दीदार के लिए सैर कर रहे थे तभी पनपथा बफर जोन के भालूमाड़ा क्षेत्र में बाघिन तारा जंगल में सैर करती हुई दिखाई दी है। इस वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाघिन तारा झाड़ियां के बीच से निकलकर नाले से होते हुए वापस जंगल की ओर चली जाती है। जहां उसकी एक झलक पाने के लिए पर्यटक कब से इंतजार कर रहे थे, जिसे उन्होंने खूब लुफ्त उठाया और वीडियो और फोटो भी खींचा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कोर और बफर दोनों ही जोन में बाघ-बाघिन के और वन्य प्राणियों के दीदार हो जाते हैं। बाघिन के दीदार के बाद पर्यटक रोमांचित हो गए और उत्साहित होकर बाघिन का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें