मध्यप्रदेश में रेत की किल्लत न हो, इसके लिए सभी नदियों से ठेके पर रेत निकालने के लिए ठेकेदार को यह कार्य सौंपा गया है। लेकिन अवैध काम करने वाले कुछ व्यक्ति मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में अवैध काम कर रहे हैं। जहां रेत को अवैध तरीके से भी निकल रहे हैं, जिसकी शिकायत भी आसपास के लोग और रेत के कर्मचारियों ने की।
दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर चौकी अंतर्गत का है। जहां रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों और रेत कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के विवाद में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों में विवाद बुधवार का बताया जा रहा है। अमरपुर चौकी के नजदीक स्वीकृत रेत खदान सलैया से रेत का उत्खनन हो रहा है। ग्रामीणों ने रेत कर्मचारियों पर अवैध उत्खनन का आरोप लगाया।
धान खरीदी केंद्र पड़वार के पास देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाह शुरू हो गया। विवाद के बाद दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। रेत कर्मचारी और ग्रामीणों की घायल होने की जानकारी पुलिस को मिली कि दो रेत कर्मचारी घायल हुए हैं।
चौकी प्रभारी अमरपुर सत्यदेव यादव ने बताया कि विवाद में रेत कर्मचारी विष्णु कोल और जितेंद्र गुर्जर घायल हो गए हैं। शिकायत पर विनय सिंह सुखदास ,भीम जायसवाल सुखदास, भूरा जायसवाल सुखदास और सुनील जायसवाल बचाहा सहित 15 अन्य ग्रामीण पर मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों की तरफ से अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिली है कि ग्रामीण जिला चिकित्सालय चले गए थे, पुलिस जांच में जुटी हुई है।