फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंडला में हैवानियत, 60 वर्षीय महिला को छह युवकों ने घर से घसीटा और पीट-पीटकर मार डाला, जानें वजह

Thu, 24 Apr 2025 09:09 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मध्य प्रदेश के मंडला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला को छह युवकों ने पीट-पीटकर सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उन्हें शक था कि वो जादू-टोना करती है। अपनी करतूत छिपाने के लिए उन्होंने शव 40 किमी दूर फेंक आए। पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें-  बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटना उस समय हुई जब गांव के छह युवक शराब के नशे में बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे और उससे बहस करने लगे। आरोपियों ने महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए आरोपियों ने महिला को घर से घसीटकर बाहर निकाला और ईंट-पत्थरों से बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला।

ये भी पढ़ें- आम खाने को लेकर हुआ विवाद, पुत्र ने सर पर लाठी मारकर कर दी पिता की हत्या

ऐसे हुआ खुलासा
हत्या के बाद आरोपियों ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए महिला के शव को गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया। जब परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, तब पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। गांव में पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिससे संदेह की सुई छह ग्रामीणों की ओर घूमी। पुलिस ने शक के आधार पर जब इन सभी से कड़ी पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया और शव की बरामदगी भी उन्हीं की निशानदेही पर की गई। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें