फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में दिखी दुर्लभ सिवेट कैट, इसके खाए बीज से तैयार होती है विश्व की सबसे महंगी कॉफी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Updated Tue, 24 Jun 2025 10:15 AM IST

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार कारण है जंगल में देखी गई दुर्लभ प्रजाति की सिवेट बिल्ली, जिसे एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने देर रात अपने कैमरे में कैद किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वाइल्ड लाइफ प्रेमियों और विशेषज्ञों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भ्रमण कर रहे एक अनुभवी वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर को रात के समय जंगल के एक शांत हिस्से में हलचल महसूस हुई। जैसे ही उन्होंने कैमरे की फ्लैश ऑन की, सामने एक दुर्लभ सिवेट कैट नजर आई। यह दुर्लभ जीव कैमरे में शिकार करते हुए भी कैद हुआ, जो इसकी स्वाभाविक वन्य प्रवृत्तियों को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

क्यों खास है सिवेट कैट?
सिवेट कैट एक निशाचर और शर्मीला जीव है, जो मुख्यतः घने जंगलों में पाया जाता है। सिवेट कैट अपने शरीर से निकलने वाले एक विशिष्ट द्रव और कॉफी बीजों की पाचन प्रक्रिया से जुड़ी खासियत के लिए भी प्रसिद्ध है। दरअसल, सिवेट कैट कॉफी के बीज खाती है, जो उसकी आंतों से गुजरते समय खास एंजाइम्स के संपर्क में आते हैं। बाद में उसकी विष्ठा से निकाले गए इन बीजों को साफ कर, सुखा कर और भूंजकर ‘कोपी लुवाक’ नामक विश्व की सबसे महंगी कॉफी तैयार की जाती है।

ये भी पढ़ें: हिंदू नामों से फर्जी आईडी बनाकर कर रहे थे 'लव जिहाद', नाबालिग लड़कियों के साथ पकड़ाए तीन युवक

जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत
सिवेट कैट का बांधवगढ़ में दिखना यहां की जैव विविधता के लिए एक शुभ संकेत माना जा रहा है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह पार्क की पर्यावरणीय स्थिति की उत्कृष्टता को दर्शाता है। ऐसे दुर्लभ जीवों की मौजूदगी यह भी साबित करती है कि यहां का इकोसिस्टम अभी भी संतुलित और समृद्ध है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें