फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बिरसिंहपुर पाली मेल ग्राउंड में जलाई गई होली, हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा त्योहार

Fri, 14 Mar 2025 08:56 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित मेल ग्राउंड में गुरुवार रात धूमधाम से होलिका दहन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन किया और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
 
होली दहन का कार्यक्रम स्थानीय लोगों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने नारियल, कपूर सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद अग्नि प्रज्वलित की गई और श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर अपने कष्टों को अग्नि को समर्पित किया। होली दहन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दमकल विभाग की गाड़ियां भी किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए तैयार रखी गई थीं।

बच्चों और युवाओं में दिखा उत्साह
होली दहन के इस पावन अवसर पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग रंगों से सराबोर होकर होली के गीत गा रहे थे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाच-गाने का दौर भी चला। कार्यक्रम में बुजुर्गों ने भी भाग लिया और पुराने समय की होली से जुड़ी यादें साझा कीं। स्थानीय निवासियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

मनाई जा रही रंगों की होली
आज उमरिया समेत पूरे क्षेत्र में रंगों की होली खेली जा रही है। बिरसिंहपुर पाली में हर साल भव्य तरीके से होली का आयोजन किया जाता है, इस बार भी यह परंपरा जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें