फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: मोर्चा बाबा फाटक के पास घुनघुटी जंगल में रात में लगी आग, ग्रामीणों और वन विभाग ने मिलकर बुझाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Updated Tue, 22 Apr 2025 08:28 AM IST

उमरिया जिले के पाली तहसील अंतर्गत ग्राम घुनघुटी के जंगलों में बीती रात अचानक आग लग गई। यह आग मोर्चा बाबा फाटक के पास लगी, जिसने जंगल के एक बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। आग लगते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

ये भी पढ़ें- ED कोर्ट में आज सुनवाई का दिन: सौरभ शर्मा और शरद जायसवाल की जमानत पर आएगा फैसला

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय जंगल से धुआं उठता देखा गया। जैसे-जैसे आग बढ़ती गई, ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घुनघुटी और आसपास के गांवों के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वन विभाग को सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी और कर्मचारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग को फैलने से रोकने के लिए तुरंत फायर ब्रेकर बनाए गए और समन्वित रूप से बुझाने की प्रक्रिया शुरू की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आसपास के गांवों तक फैल सकती थी और वन्यजीवों को भी गंभीर खतरा हो सकता था। आग बुझाने की इस पूरी प्रक्रिया में ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई। बिना किसी संसाधन के भी उन्होंने साहस और समर्पण से आग बुझाने में मदद की। गांव के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी देर रात तक आग बुझाने में लगे रहे। यह सामूहिक प्रयास ही था जिसने एक बड़े नुकसान को टाल दिया।

ये भी पढ़ें-ED कोर्ट में आज सुनवाई का दिन: सौरभ शर्मा और शरद जायसवाल की जमानत पर आएगा फैसला

आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि गर्मी और सूखे पत्तों के कारण छोटी सी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया हो, हालांकि मानवीय लापरवाही की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें