फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: बीजेपी मंत्री के विवादित बयान पर कांग्रेस का विरोध, पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा, ये रहा पूरा मामला

Thu, 06 Mar 2025 06:37 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले में बिरसिंहपुर पाली मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में उमरिया के सभी मंडलों के साथ बिरसिंहपुर पाली के अंबेडकर चौक पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल के विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए मंत्री का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।

भाजपा मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा जनता की मांगों को “भीख मांगने” जैसा बताने और अपशब्दों का प्रयोग करने से प्रदेशभर में रोष व्याप्त हो गया है। कांग्रेस ने इसे जनता का अपमान बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के जो वादे किए थे, वे अब तक अधूरे हैं। जब जनता ने अपने मौलिक अधिकारों की मांग की तो मंत्री ने अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह, विंदे सिंह, रामनारायण पांडेय, छत्रपाल सिंह, मोहम्मद मोबीन, पूर्व पार्षद कृष्णकांत अवधिया, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष साकिर खान, मकसूद खान, मंडलम अध्यक्ष राजेश कोल, राम बिहारी उपाध्याय, प्रदीप नारायण तिवारी, पंडित त्यागी महाराज, संतोष शुक्ला, अभ्युदय सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, पार्षद सागर राम जी रौतेल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि मंत्री प्रहलाद पटेल के इस बयान को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उन्हें पद से बर्खास्त करें। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देते, उनका विरोध सड़क से सदन तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें