फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकराई, दो लोगों की मौत

Fri, 21 Feb 2025 08:51 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

नेशनल हाईवे 43 पर पिपरिया पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमलेश राजपूत (42) निवासी सिंधी कॉलोनी और विजय ठाकुरवानी (50) निवासी कैंप उमरिया के रूप में हुई है। दोनों पाली से उमरिया आ रहे थे, तभी उनकी बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्वजनों ने एंबुलेंस में ऑक्सीजन और डॉक्टर की व्यवस्था न होने पर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। कमलेश राजपूत बिरसिंहपुर पाली में फोटो स्टूडियो चलाते थे और उनके परिवार में पत्नी, दस वर्षीय बेटा प्रतीक और सात वर्षीय बेटी अनाया हैं। विजय ठाकुरवानी की साइकिल की दुकान थी और उनके परिवार में पत्नी, 22 वर्षीय बेटा वरुण और 16 वर्षीय बेटी परी हैं। दोनों पाली से उमरिया रोजाना आना-जाना करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस ट्रक से हादसा हुआ, वह कई महीनों से सड़क किनारे खड़ा था और पूरी तरह से कबाड़ हो चुका है। पहले भी इस ट्रक के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने इसे हटवाने की कोशिश नहीं की। लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से जल्द से जल्द ट्रक को हटाने की मांग की है। जिला प्रशासन की लापरवाही और सड़क किनारे खड़े कबाड़ ट्रक को न हटाने के कारण हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश है। इस घटना ने नेशनल हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें