फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: होटल मैनेजर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, होने वाली थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Thu, 19 Jun 2025 08:18 AM IST

महाकाल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल के मैनेजर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह सामने आई। मैनेजर पिछले छह साल से इसी होटल में काम कर रहा था और वहीं रहता था। हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कमल पिता बाबूलाल सूर्यवंशी (मूल निवासी पिपलिया धूमा, झारडा) के रूप में हुई है। कमल महाकाल थाना क्षेत्र स्थित बेगम बाग कॉलोनी, नीलकंठ द्वार के सामने स्थित होटल शिव कृपा में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। होटल मालिक रवि गुप्ता ने बताया कि कमल करीब 6 साल से उनके होटल में काम कर रहा था और वहीं रहता भी था। रवि गुप्ता के मुताबिक कमल रोज सुबह 6 बजे उठ जाता था, लेकिन आज जब सुबह 7 बजे तक वह नहीं उठा, तो रवि खुद उसे जगाने के लिए दूसरे फ्लोर पर उसके कमरे में गए। काफी देर तक दरवाज़ा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो एक कर्मचारी ने वेंटिलेशन से देखा और पाया कि कमल पंखे से फंदा बनाकर लटका हुआ था।

ये भी पढ़ें- सांप ने डंसा तो युवक ने खुद ही काट डाली अपनी उंगली, कटा हिस्सा लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया

इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी जांच के लिए आ गई। पुलिस की मौजूदगी में कमल को फंदे से उतारा गया और मौत की पुष्टि के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों की मौजूदगी में मर्ग कायम कर शव उन्हें सौंप दिया। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतक के भाई रामेश्वर सूर्यवंशी (निवासी इंदिरा नगर) ने बताया कि उनकी कमल से रोज़ बात होती थी। घटना से दो दिन पहले भी उनकी बात हुई थी और बीच में सिर्फ एक दिन बात नहीं हो पाई थी। रामेश्वर ने हैरानगी जताते हुए कहा कि जब उनकी बात हुई थी, तब ऐसा कुछ भी नहीं लगा कि कमल किसी बात से परेशान है। सबसे दुखद बात यह है कि इसी साल कमल की शादी भी होने वाली थी। पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर किस वजह से कमल ने इतना बड़ा कदम उठाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें