फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: परीक्षार्थियों के रखे थे बेग, युवक ने कमरे में घुसकर चुरा लिया मोबाइल, विक्रम यूनिवर्सिटी की घटना

Sat, 03 Aug 2024 06:01 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक परीक्षार्थी के बेग से मोबाइल चुराता दिखाई दे रहा है। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विक्रम विश्वविद्यालय के देवास रोड स्थित सुमन मानविकी भवन परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को करीब 5 बजे भवन के गेट के पास रखे परीक्षार्थियों के एक बेग में से युवक ने मोबाइल चुरा लिया। मोबाइल चोरी होने के बाद हंगामा मच गया। सीसीटीवी कैमरे देखने पर एक युवक मोबाइल चुराता हुआ नजर आया।

परीक्षा केंद्र समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के बेग हमेशा ही मुख्य द्वार के साइड में बने कमरे में रखवाए जाते हैं। शाम करीब 5 बजे एक युवक ने कमरे में जाकर परीक्षार्थी के बेग में से मोबाइल चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद युवक को पकड़ लिया गया। उसके पास चुराया गया मोबाइल भी मिला। बदमाश ने जो मोबाइल चुराया था, वह मोबाइल एमबीए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने आए गुरु सांदीपनि महाविद्यालय के छात्र मोहित पाटीदार का था। पकड़ाए युवक ने पूछताछ में अपना नाम रूद्र सिसोदिया निवासी सेठी नगर बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसीलिए बेग में रखे थे मोबाइल
विक्रम विश्वविद्यालय के सुमन मानविकी भवन परीक्षा केंद्र पर एमबीए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 3 से 6 बजे की शिफ्ट में चल रही है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के बेग, मोबाइल व अन्य सामान प्रतिबंध होने के कारण उन्हें परीक्षा भवन के गेट के समीप ही कोने में रखवाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें