फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: गणेश चतुर्थी पर विध्नहर्ता के रूप में सजे बाबा महाकाल, दर्शन कर मुग्ध हुए श्रद्धालु

Tue, 19 Sep 2023 01:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर आज राजाधिराज बाबा महाकाल ने भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। इस श्रृंगार के पहले बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया, जिसके बाद बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई और फिर इन दिव्य दर्शनों का लाभ भक्तों को मिल पाया। आज के इस विशेष दिन पर भक्ति बाबा महाकाल के गणेश स्वरूप के दर्शन कर धन्य हो गए। 

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज मंगलवार अलसुबह भस्म आरती के दौरान गणेश चतुर्थी पर्व पर भगवान महाकाल ने भक्तों को गणेश स्वरूप में दर्शन दिए। भस्म आरती में अलसुबह 3 बजे मंदिर पट खुलते ही पंडे - पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल का भांग, सूखे मेवों, आभूषण और फूलों से भगवान गणेश के स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल, बिल्ब पत्र और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गई। इसके बाद इन दिव्य दर्शनों का लाभ श्रद्धालुओं को मिल पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें