पत्नी की बेवफाई और आए दिन उसके द्वारा झूठी रिपोर्ट लिखवाने के साथ ही धमकी देने से परेशान एक पति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाने के पहले कुछ वीडियो बनाए, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, उसका बॉयफ्रेंड और सास को बताते हुए इन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि तनवीर (38) ड्राइवरी का काम करता है। उसकी 14 साल पहले तंजीला से शादी हुई थी। शुरुआती दौर में तो तनवीर और तंजिला की शादी अच्छी तरीके से चलती रही। इस दौरान उन्हें तीन लड़की और एक लड़का भी हुआ, लेकिन सात साल पहले तनवीर को इस बात की सूचना मिली कि तंजीला का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसकी आए दिन तंजिला से किसी ने किसी बात को लेकर लड़ाई होने लगी और आखिर में यह प्रेम प्रसंग तनवीर की मौत का कारण बन गया। तनवीर ने फांसी लगाने के पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी तंजीला, सास शकीला और पत्नी के बॉयफ्रेंड सोनू को ठहराया है। तनवीर इस वीडियो में तीनों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात भी कहता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें- प्रेमविवाह करने वाली युवती ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप पति करता था प्रताड़ित
बहन को लगाया था फोन
तनवीर ने फांसी लगाने के पहले दो वीडियो गुजरात में रहने वाली अपनी बहन रिजवाना को भेजे थे। लेकिन रिजवाना वीडियो देखकर अपने भाई की मदद कर पाती, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। चिमनगंज मंडी के थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि मृतक द्वारा वीडियो बनाने के बाद आत्महत्या की गई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की जांच की जाएगी इसके बाद कार्रवाई होगी।
मैं रह गया अकेला
तनवीर ने वीडियो में बताया कि मेरे बच्चे मुझे बहुत प्यार करते थे, लेकिन इन लोगों ने उन्हें भी मुझसे दूर कर दिया। उनके दिलों में नफरत डाल दी। मेरे पास मरने के अलावा कुछ नहीं है। मेरी जिंदगी उथल-पुथल कर दी। सब दूर हो गए, मेरी जिंदगी कठिनाई से गुजर रही है। तनवीर ने एक वीडियो मैं आत्महत्या करने के लिए उपयोग में लिया गया पंखा और फंदा भी दिखाया है। तनवीर की बहन रिजवाना ने बताया कि मैंने अपने इंदौर निवासी एक अन्य भाई को भी उज्जैन भेजा था, लेकिन वह यहां तक आता इसके पहले ही तनवीर फांसी लगा चुका था।