फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: उज्जैन बालगृह से तीन नाबालिग फरार, बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागे बच्चे; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Wed, 06 May 2026 07:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन शहर के नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित लालपुर बालगृह से मंगलवार देर रात तीन नाबालिग बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। बच्चों ने बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागने की योजना बनाई और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात नियमित गिनती के दौरान तीन बच्चे गायब पाए गए, जिसके बाद बालगृह स्टाफ में हड़कंप मच गया। तत्काल बच्चों की तलाश शुरू की गई तो पता चला कि उन्होंने बाथरूम की ग्रिल तोड़कर भागने का रास्ता बनाया था। फरार बच्चों में दो उज्जैन के और एक शाजापुर का बताया जा रहा है।

पढे़ं: जिस बुजुर्ग को मासूम कहती थी नाना, उसी ने किया गंदा काम; शिकायत के बाद पुलिस ने भेजा जेल घटना की सूचना मिलते ही नागझिरी पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित शहर के अन्य संभावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब इस बालगृह से बच्चे फरार हुए हैं। इससे पहले 20 जनवरी 2026 को भी दो नाबालिग बच्चे बाथरूम की ग्रिल और वेंटिलेशन तोड़कर भाग गए थे, जिनका अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, नवंबर 2023 में भी तीन बच्चे कमरे की ग्रिल तोड़कर फरार हुए थे। इनमें एक मुंबई और दो राजस्थान के बताए गए थे, जो अब तक लापता हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फरार हुए बच्चों में से दो उज्जैन के हैं, जो पिछले करीब 6 महीने से बालगृह में रह रहे थे, जबकि शाजापुर का एक बच्चा करीब एक सप्ताह पहले ही यहां लाया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें