फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चकरावदा टोल पर बदमाशों का आतंक, कार सवारों ने पहले मचाया गदर फिर टोलकर्मी को चाकू मारे

Thu, 08 Jan 2026 08:45 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चकरावदा-उन्हेल टोल नाके पर कार से आए चार युवकों ने विवाद के बाद टोलकर्मी को पर लठ्ठ, पाइप और चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया अरुण पिता इंदर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी जमालपुरा इंदौर रोड़ चकरावदा-उन्हेल टोल नाके पर नौकरी करता है। बीती रात करीब डेढ़ बजे जब वह टोल पर वसूली की ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान कार में सवार चार लोग आए और गाली देकर बगैर टोल शुल्क दिए बैरियर खोलने को कहा। कर्मचारी ने टोलगेट नहीं खोला तो दो युवक बाहर निकलकर गाली गलौज करने लगे। आवाज सुनकर अरुण बाहर आया और समझाइश देने लगा, लेकिन युवकों ने उससे भी गाली-गलौज की और फिर चारों युवक कार से बाहर निकल आए और कर्मचारियों से मारपीट करने लगे।

इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर अरुण पर हमला कर दिया। चाकू लगने से अरुण जमीन पर गिर गया। इसके बाद चारों युवक कार लेकर फरार हो गए। शोर की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर आए और घायल अरुण को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची टोलकर्मी के बयान लेकर केस दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। मामला जांच में लिया है।

ये भी पढ़ें-  नर्सिंग होम पंजीयन के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश, हो जाए सतर्क; CMHO ने दी सख्त चेतावनी

बिना टोल दिए निकलना चाह रहे थे
जानकारी के अनुसार आरोपी टोल प्लाजा से बिना शुल्क दिए निकलने का प्रयास कर रहे थे। जब कर्मचारियों ने उनके वाहन को रोका तो युवक उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी अरुण की पीठ, गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर और गर्दन पर टांके लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें