फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बदमाशों ने लूट के इरादे से श्रमिक से की मारपीट, नहीं मिले पैसे तो ट्रेन के आगे फेंका, कट गया पैर

Thu, 06 Nov 2025 12:56 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन में बुधवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चार अज्ञात बदमाशों ने टिफिन लेकर लौट रहे एक मजदूर को लूटने के बाद इतनी बेरहमी दिखाई कि उसे चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया। बचने की कोशिश करने से पहले ही ट्रेन का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया और उसका पैर कट गया। घायल मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ग्राम पलदुना में रहने वाला लखन पिता मांगीलाल लगभग 2 महीने से उज्जैन में ही रहकर मजदूरी कर रहा था। बुधवार की शाम को वह मजदूरी करने के बाद टिफिन लेकर रेलवे स्टेशन की ओर आ रहा था कि तभी जीरो पॉइंट ब्रिज के पास उसे चार अज्ञात लोगों ने रोका और मारपीट करते हुए रुपयों की मांग करने लगे। लखन के पास रुपये नहीं थे यही कारण था कि बदमाशों ने उसे जमकर पीटा और मजदूरी के रुपये भी छीन लिए।

ये भी पढ़ें- ड्यूटी पर गए नहीं, फिर भी लगती रही हाजिरी, तकनीक को चकमा देने में डॉक्टर निकले 'मास्टर', जानें कैसे

लखन ने बताया कि लुटेरे मेरी जान लेना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने मुझे चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया। मैं उठकर भगाने की कोशिश करता रहा, लेकिन लोगों ने मुझे ट्रेन की पटरी से उठने भी नहीं दिया। तब तक ट्रेन आ गई, जिससे मेरा पैर कट गया है। घटना की जानकारी लगते ही जीआरपी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार जारी है। वैसे अभी इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें