फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भाटपचलाना पुलिस ने ड्रग्स के साथ पकड़ा गया तस्कर, आठ ग्राम ब्राउन मेफेड्रोन बरामद

Sat, 14 Jun 2025 08:06 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

अपराध और नशे के खिलाफ भाटपचलाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों रुपये की मेफेड्रोन (एमडीएमए) ड्रग्स और एक बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार भाटपचलाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर रुनिजा-काछीबड़ोदा रोड से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए रोड पर नाकाबंदी की। जैसे ही बुलेट सवार पुलिस के करीब आया, टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। तस्कर ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली। पुलिस टीम ने फुर्ती से मोटरसाइकिल चालक को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में तेज आंधी से मकान की दीवार गिरी, तीन लोगों की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नावेदउद्दीन पिता जमीलउद्दीन शेख (उम्र 23 वर्ष) निवासी जगदीश गली, अड़ान मोहल्ला, बडऩगर, जिला उज्जैन बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 50 ग्राम सफेद रंग का हल्का दानेदार मेफेड्रोन (एमडीएमए) और 8 ग्राम ब्राउन मेफेड्रोन बरामद हुआ। बाजार में इस मादक पदार्थ की कुल कीमत 5 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही, बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये है, भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी नावेदउद्दीन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें-  दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो मासूम बच्चों की मौत, नौ लोग हुए घायल

जावरा से खरीदा था नशीला पदार्थ
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी नावेद उद्दीन ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ कुछ दिन पहले अपने साथी शादाब उर्फ सद्दाम खान निवासी नीम चौक, जावरा, जिला रतलाम से खरीदा था। पुलिस अब शादाब उर्फ सद्दाम की तलाश में जुट गई है, जो फिलहाल अपने पते से फरार है। बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी नावेद उद्दीन एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और बडऩगर थाने में उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें