फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन में बीच सड़क पर रोने लगीं महिला अफसर, पुलिसकर्मियों की आंखें भी हुईं नम, जानें क्या है मामला?

Thu, 11 Sep 2025 01:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन में शनिवार को शिप्रा नदी में गिरी कार और लातपा पुलिसकर्मियों की तलाश में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन 68 घंटे बाद खत्म हुआ। बीते सोमवार शाम को पुलिस ने नदी में गिरी कार से महिला कांस्टेबल आरती पाल का शव बरामद हुआ। शव और कार घटनास्थल से करीब 70 मीटर दूर मिली। नदी से महिला कांस्टेबल का शव बाहर निकला तो मौके पर मौजूद सीएसपी पुष्पा प्रजापति, सीएसपी राहुल देशमुख, सीएसपी दीपिका शिंदे, टीआई लीला सोलंकी समेत कई पुलिसकर्मी भावुक होकर रो पड़े। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो अब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, शनिवार रात तेज बारिश के बीच शिप्रा नदी पर बने बड़े पुल से एक कार नीचे पानी गिर गई थी।  कार में उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और महिला कांस्टेबल आरती पाल सवार थे। प्रत्यक्षदर्शी अमन गोयल ने बताया कि गणेश विसर्जन के बाद लौटते समय उन्होंने कार को नदी में गिरते देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें: दोस्त की दगाबाजी, पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें, मरने से पहले जवान ने लिखा छह पेज का नोट

तीन दिनों तक चला रेस्क्यू 6 सितंबर रात 8 बजे कार नदी में गिरी। 7 सितंबर सुबह 11 बजे टीआई अशोक शर्मा का शव मिला और उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया। 8 सितंबर की सुबह हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई। शाम 4:30 बजे एसआई मदनलाल निनामा का शव बरामद हुआ। 9 सितंबर सुबह 8 बजे से फिर सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। शाम 5 बजे महिला कांस्टेबल आरती पाल का शव कार के साथ मिला।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें