फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: लहसुन की आड़ में अफीम की खेती, 1300 पौधे बरामद, माकड़ोन से पकड़ा गया आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Sun, 08 Feb 2026 08:46 AM IST

माकड़ोन थाना क्षेत्र स्थित नांदेड देवली रोड पर एक किसान ने अपने खेत में लहसुन के खेत के साथ किनारों पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर दी। आरोपी ने 1 हजार 300 अफीम के पौधे लगाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया आरोपी रघुनाथ उर्फ रूगनाथ पिता आत्माराम देवड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नांदेड द्वारा अपने लहसुन के खेत में 1300 अफीम के पौधे लगाए गए। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर खेतों में सर्चिंग की तो अफीम के पौधे सामने आए। पुलिस ने जब उससे इसके वैध लाइसेंस और अनुमति के बारे में पूछा तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। आरोपी रघुनाथ उर्फ रूगनाथ को गिरफ्तार कर मौके से 26 गठ्ठरों में 1300 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इसका वजन 6 किलो 100 ग्राम एवं अनुमानित बाजार मूल्य 60 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी रघुनाथ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

मौके पर की गई कार्रवाई
खेत की तलाशी लेने पर लहसुन की फसल के बीच कतारबद्ध रूप से छोटे-छोटे हरे पौधे लगे मिले। पौधों को तोड़कर, मसलकर एवं सूंघकर पहचान परीक्षण करने पर वे अफीम के पौधे पाए गए। आरोपी से अफीम की खेती से संबंधित कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति पत्र प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, जिस पर उसने किसी प्रकार का वैधानिक दस्तावेज न होना स्वीकार किया तथा अवैध रूप से खेती करना कबूल किया।

ये भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर पथराव, 12 ग्रामीणों पर मामला दर्ज

जब्त की गई सामग्री 26 गठ्ठरों में कुल 1300 अफीम के पौधे प्रत्येक पौधे की औसत लंबाई लगभग 25 सेंटीमीटर कुल वजन लगभग 06 किलो 100 ग्राम अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 60,000 रुपये
आरोपी की गिरफ्तारी
आरोपी रघुनाथ उर्फ रुगनाथ देवड़ा पिता आत्माराम देवड़ा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम नांदेड, थाना माकड़ोन जिला उज्जैन को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/18(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें