फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पहली बार उज्जैन आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, बाबा महाकाल के करेंगे दर्शन

Thu, 03 Jul 2025 07:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम बार उज्जैन आगमन को लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और महापौर मुकेश टटवाल की उपस्थिति में भव्य स्वागत की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर बैठक भी आयोजित की गई।

भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल आज तीन जुलाई गुरुवार को दोपहर एक बजे उज्जैन आएंगे। खंडेलवाल सर्वप्रथम पदभार ग्रहण करने के पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। उसके पश्चात नानाखेड़ा स्थित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कालिदास अकादमी में भाजपा नगर द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

पिता थे सांसद बेटा बन गया प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्मे हेमंत खंडेलवाल के पिता विजय खंडेलवाल बैतूल के सांसद रह चुके हैं। पिता के निधन के बाद हुए उपचुनाव में हेमंत इसी सीट से 2008-09 में सांसद बने थे। हेमंत के पिता विजय खंडेलवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उनकी गिनती भी संघ के करीबी नेताओं में होती थी। इसी के चलते हेमंत खंडेलवाल का संगठन से जुड़ाव और भरोसा काफी पुराना है। हेमंत 2013, 2018 और 2023 में बैतूल से सीट विधायक चुने गए हैं। इसके अलावा वे मप्र भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदार भी संभाल चुके हैं। खंडेलवाल वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति में खंडेलवाल को संघ का निष्ठावान कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी का करीबी सहयोगी माना जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें